
Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस की पूरे राज्य में धूम है। उन्नत बिहार विकसित बिहार की थीम पर इस बार बिहार दिवस मनाया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में इससे संबंधित कार्यक्रम हो रहे हैं। इस बार पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार मंत्रि परिषद के मंत्री है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने बधाई देते हुए लिखा-‘वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’
ये भी पढ़े…
कैसे अस्तित्व में आया बिहार… बिहार दिवस कब से मनाते हैं, जानें इसका इतिहास
हालांकि बिहार दिवस के मौके पर पटना के अलावा बिहार के सभी जिलों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरे राज्य में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह के साथ एसकेएम, रविन्द्र भवन, श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र समेत कई भवनों में समारोह की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। प्रोग्राम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार और स्कूली बच्चों ने परफॉर्मेंस भी दिया। इसके साथ ही अलग-अलग स्टॉल्स पर प्रदर्शनी भी लगी।
