पूजा
Rose water: स्किन के लिए डे और नाइट केयर दोनों ही जरूरी होते हैं। क्योंकि हम त्वचा पर तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते है। जिसे हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इसलिए रात को सोने से पहले हमेशा अपने चेहरे पर गुलाब जल जरूर लगाएं। गुलाब जल आपकी त्वचा को साफ करने का काम करता है। यह त्वचा की किसी भी अशुद्धता को दूर करने में मदद करता है। गुलाब जल को एक घटक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। यह कोई नई चीज नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कई तरह के फायदे देता है। आपको बता दें कि गुलाब जल में विटामिन सी, एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हर रोज गुलाब जल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे
रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकल जाते हैं, तो आपको गुलाब जल को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा गुलाब जल त्वचा की जलन और सूजन कम करने में मदद करता है। और त्वचा को जवान और मुलायम बनाए रखने के लिए भी गुलाब जल को यूज किया जा सकता है। हालांकि पुराने जमाने से ही गुलाब जल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता है।
ये भी पढ़े…
घर पर ही पाएं ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा, बस इन चीजों से बनाएं फेस पैक
करें इस्तेमाल गुलाब जल का
रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल और विटामिन ई के कैप्सूल को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा गुलाब जल और फिटकरी का मिक्सचर भी आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गुलाब जल और दूध को मिलाकर लगाने से भी आप अपनी त्वचा को बेदाग बना सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है। तो आपको गुलाब जल को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। दरअसल, अगर गुलाब जल आपकी त्वचा पर सूट नहीं किया, तो आपकी स्किन पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
