होली पर राजनीति के रंग, योगी-मोदी व दिल्ली की सीएम वाली पिचकारी हिट, मार्केट में खूब डिमांड

0
229
वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली:  होली की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार बाजार में सियासी पिचकारियों और गुलाल की धूम देखने को मिल रही है। महाकुंभ समाप्त होने के बाद सीएम योगी की लोकप्रियता बढ़ी है। जिसका असर होली बाजार पर भी दिख रहा है। मार्केट में योगी, मोदी, दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के नाम की पिचकारी और गुलाल लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

इस बार दुकानदारों ने लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राजनीतिक हस्तियों के नाम वाली पिचकारियां मंगवाई हैं। जिनमें योगी-मोदी के साथ रेखा गुप्ता की पिचकारी और गुलाल की मांग सबसे ज्यादा है। खासकर दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के नाम वाली पिचकारी और गुलाल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

ये भी पढ़े…

बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली, सोने-चांदी की पिचकारी से बरसे रंग

 

हालांकि इस बार दुकानदारों का कहाना है कि होली का मार्केट ढीला है। लेकिन मार्केट में तरह-तरह की पिचकारियां आ गई हैं। हथौड़ा, कुल्हाड़ी, गड़ासा, फरसा के साथ ही मोदी जी, योगी जी, अखिलेश यादव समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों वाली पिचकारी मार्केट में उपलब्ध है। इसकी डिमांड भी खूब है।

खरीददारों का कहाना है कि पहले फव्वारे वाले पाइप को बोतल में लगाकर होली खेली जाती थी। लेकिन अब समय बदला तो प्लास्टिक की तरह-तरह की पिचकारियां मार्केट में आ गईं। मोदी, योगी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेखा गुप्ता समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों वाली पिचकारी मार्केट में उपलब्ध है। इसके अलावा कम्युनिष्ट पार्टी के हथौड़े वाली पिचकारी भी इस बार आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here