बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली, सोने-चांदी की पिचकारी से बरसे रंग

0
331
वर्षा वर्मा

 

Banke Bihari Mandir Holi:  वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में होली का उल्लास चरम पर पहुंच गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेलने का परम आनंद लिया। मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर राधे राधे की गूंज दिखाई दे रही है।

 

मंदिर के सेवायतों ने परंपरा अनुसार सोने-चांदी की पिचकारी से भक्तों पर गुलाल और केसर के रंग को बरसाया जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर गुलाबी, लाल, पीले रंगों की बौछार से एक अलौकिक नज़ारा देखने को मिला।

 

ये भी पढ़े…

होलिका दहन पर करें ये खास उपाय, जानिए शुभ महूर्त और पूजा विधि

 

प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे और पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे थे जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के ठाकुरजी के दर्शन कर सकें और होली का आनंद उठा सकें।

 

श्रद्धालुओं में दिखी भारी उत्सुकता
देशभर से आए भक्त इस दिव्य होली उत्सव में शामिल होकर धन्य महसूस कर रहे थे। एक भक्त ने कहा कि बांके बिहारी के साथ होली खेलने का आनंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान हमें अपने सानिध्य में रंगों से सराबोर कर रहे हों। वृंदावन की यह अनोखी होली देश-दुनिया में मशहूर है और हर साल हजारों श्रद्धालु ठाकुरजी के साथ होली खेलने का सौभाग्य प्राप्त करने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here