दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्‍यों में छाया रहेगा कोहरा,दक्षि‍ण में भारी बारिश का अलर्ट

0
226

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों में देश भर में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है कई राज्‍यों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अध‍िक देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि ज्‍यादातर राज्‍यों में नवंबर में ठंड नहीं पड़ेगी। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्‍ली-एनसीआर समेत कई राज्‍यों में सुबह कोहरा छाया रहेगा साथ ही दिल्‍ली में पूरे हफ्ते न्‍यूनतम तापमान 17-18 डिग्री और अध‍िकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि कई राज्‍यों में सुबह-शाम हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है।

वर्षा वर्मा

पंजाब और हरियाणा में भी रविवार को प्रदूषण की वजह से धुंध देखने को मिली वहीं आज दिल्‍ली की हवा खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्‍ली के इंडिया गेट, अक्षरधाम समेत खराब और बहुत खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया साथ ही दिल्‍ली में यमुना नदी में भी प्रदूषण का स्‍तर बढ़ता दिख रहा है नदी में जहरीला झाग देखने को मिल रहा है।

लगातार कई दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के आसार हैं ऐसे में 12 से 15 नवंबर के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग हिस्‍सों में भारी बारिश की आशंका है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जो औसत समुद्र तल से 3.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है आज केरल और तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश की चेतावनी है वहीं कल दक्षिण में रि‍यालसीमा, तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ बारिश का अलर्ट है और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान भी है।

ये भी पढ़े…

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान…दस हजार बस मार्शलों को फिर मिलेगा रोजगार,पर्यावरण मित्र बनेगें मार्शल

कई राज्‍यों में घना कोहरा
आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है वहीं हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

बिहार,झारखंड में ठंड की दस्‍तक
बिहार में भी जल्‍द ही ठंड दस्‍तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना समेत पूरे बिहार में तीन से चार दिन पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान कम होगा जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। ला नीना का प्रभाव ठंड बढ़ा सकता है। वहीं झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों में तापमान कम हुआ है हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें काेई कमी दर्ज नहीं की गई है लेकिन यहां भी जल्‍द सर्दी का असर दिखने का मिली सकता है।

तापमान गिरने की संभावना
बीते 24 घंटों में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात और ओडिशा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया और देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से अधिक रहा वहीं अगले दो-तीन दिन और मौसम ऐसा ही बने रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here