
- पीड़ित किसानों को चिन्हित कर उचित फसल मुआवजा और किसानों की भूसा की आपूर्ति करने की हैं मांग, सरकार करती है ये व्यवस्था
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में गर्मी की शुरूआत के साथ ही आग लगने की घटनांए बढ़ गई है। ये ताजा घटना में शाम्हों प्रंखड के तोफिर बहियार में तैयार गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि 100 एकड़ से ज्यादा की फसल को जलाकर राख कर दिया। यह घटना किसानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। खासकर जब फसल तैयार होने वाली थी।
दरअसल बीते रविवार की दोपहर एक खेती में अचानक गेहूं की फसल में आग लगी। यह आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के 100 एकड़ से ज्यादा की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जलने के बाद खेत में तैयार फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग की भयावहता और दूरी के कारण दमकल आग बुझाने में असफल रही। हालांकि, मौके पर मौजूद किसानों ने ट्रैक्टर से खेत को जोतकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर दमकल के सहारे काबू पा लिया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता है। तब तक दर्जनों किसानों के 100 एकड़ से ज्यादा में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा, दर्जनों एकड़ में गेहूं की बाली को काट लिया गया था और उसका डंटल जल गया, जिससे किसानों को भूसा की भी किल्लत होगी।
ये भी पढ़े…
तेज गर्मी से करें फसलों की सुरक्षा, आग से हुआ नुकसान तो किसानों को होगी भरपाई
शाम्हो प्रखंड में आग लगने से दर्जनों किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि इस आग से किसानों की तैयार फसल जलकर राख हो गई है। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है, मनोज कुमार ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से पीड़ित किसानों को चिन्हित कर उचित फसल मुआवजा और किसानों की भूसा की आपूर्ति करने की मांग की है ताकि किसानों को इस नुकसान से उबरने में मदद मिल सके।
दरअसल ऐसे मौसम में जब किसान की फसल तैयार होती है और किसान भाई इस इंतजार में होते हैं कि उनके फसल की कटाई होगी, दवनी होगी और जल्द ही अनाज घर पहुंचेगा। लेकिन दुर्भाग्य से कई बार ऐसी घटना घट जाती है। कभी अगलगी हो जाती है तो कभी अगजनी और किसानों की सारी की सारी फसल जल कर नष्ट हो जाती है। हमारा अन्नदाता ऐसी परिस्थिती में बहुत ही विवश होता है। ऐसे में हमारे किसान भाईयों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। फसलों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देना होता है ताकि अगलगी की घटना न हो। क्योंकि गर्मी के मौसम में हवा तेज होने के कारण आग की एक छोटी सी तितकी भी पूरे फसल को जला देती है और आग पर काबू पाना भी आसान नहीं होता।
हालांकि सरकार द्वारा हमारे किसान भाईयों को फौरी राहत देने के लिए अगलगी से परेशान किसानों के लिए मुआवजे का भी प्रबंध किया गया है। ऐसे में जहां भी ऐसी घटना होती है किसान की फसल के बर्बादी का आकलन करके सरकार मुआवजा देती है।


