पश्चिम बंगाल-झारखंड के बीच आलू को लेकर विवाद, जानिए क्या कहा बीजेपी सांसद ने

0
124

Potato Price: झारखंड में आलू की किल्लत का मामल लोकसभा में उठा है। हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आलू व्यापार को लेकर जारी विवाद का उठाया उन्होने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर झारखंड के गरीब लोगों पर पड़ेगा। पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों ​ने धमकी दी है कि यदि राज्य सरकार दूसरे राज्यों को आलू बेचने पर लगी रोक हटाती है तो वे हड़ताल पर चले जांएगे।

वर्षा वर्मा

मनीष जायसवाल ने केंद्र की मोदी सरकार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच अंतर-राज्यीय विवाद में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल ने स्थानीय बाजारों में आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में पड़ोसी राज्यों को आलू बेचने पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। इससे झारखंड के बाजारों में आलू 35-40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। बंगाल से आवक कम होने के कारण झारखंड में आलू की किल्लत बढ़ गयी है।

ये भी पढ़े…

चना की फसल के लिए बेहद घातक है उकठा रोग,जानिए कैसे करें बचाव

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अड़ीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में आलू की किल्लत पर अपनी राय रखी। उन्होंने इसकी बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि फिलहाल आलू का अंतरराज्यीय व्यापार पर रोक जारी रहेगी। सोमवार को ही खाद्य भवन में बंगाल के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने आलू व्यवसायियों और कोल्ड स्टोर के मालिकों के संगठनों के साथ त्रिपक्षीय बैठक की इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here