IIT JEE Advanced 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा- एडवांस्ड की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे-पेपर 1 और पेपर 2। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। जेईईड एडवांस्ड 2025 परीक्षा दो सत्रों आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विस्तृत अधिसूचना जारी होगी
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिस में कहा गया है “जेई (एडवांस्ड) 2025 रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन घंटे की अवथि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।” आईआईटी कानपुर ने जेई एडवांस्ड पाठ्यक्रम 2025 पहले ही जारी कर दिया है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटरन, अंकन योजना और अन्य विवरण सहित जेई एडवांस्ड 2025 सूचना विवरणिका अपलोड करेगा।
ये भी पढ़े…
एचबीएसई ने दसर्वी और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान,ऐसें करें आवेदन
जेईई एडवांस्ड 2025 पात्रता
हाल ही में संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB) ने पिछले JEE एडवांस्ड 2025 पात्रता मानदंड को बहाल कर दिया और प्रयासों की संख्या घटाकर दो कर दी। पहले प्रयासों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी थी। हालांकि, प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं पर विचार करने के बाद जेईई एडवांस्ड के तीसरे प्रयास को हटा दिया गया था। जो अभ्यर्थी जेईई मेन 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे और बीईं बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 अभ्यर्थियों में शामिल होंगे वे जेई एडवांस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।