बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित, जेपी नड्डा फिलहाल बने रहेंगे पार्टी अध्यक्ष

0
195
वर्षा वर्मा

 

 

 

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल नहीं होगा। यह फैसला पार्टी के शीर्ष इकाई ने किया है। अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव कब होगा, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। बीजेपी मई महीने में अपना अध्यक्ष चुनने का प्लान कर रही थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने अभी अपने अध्यक्ष पद का चुनाव टाल दिया है। यानी जगत प्रकाश नड्डा अध्यक्ष बने रहेंगे। नड्डा 2020 से ही अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

 

 

 

 

पहलगाम अटैक के बाद फैसला
सूत्रों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुई तनाव की परिस्थितियों में बीजेपी संगठन के चुनाव को टाला गया है। बीजेपी अभी केंद्र की सरकार में है और पार्टी की कोशिश इस मुद्दे को अच्छे से सुलझाने की है। पहलगाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी, प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों को खोज-खोजकर सजा देने का काम करेंगे।

 

 

ये भी पढ़े…

बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार इस्तेमाल होंगे M-3 EVM, बूथों के मानक में भी होगा बदलाव

 

 

2020 में जेपी नड्डा को मिली थी कुर्सी
2019 में अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही नड्डा के हटने की बात कही जा रही थी, लेकिन चुनाव न होने की वजह से वे अध्यक्ष पद पर बैठे हैं। बीजेपी के सियासी गलियारों में नड्डा के बाद कौन होगा नया अध्यक्ष? इसकी भी खूब चर्चा है। पिछले 6 महीने में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा हो चुकी हैं। हालांकि, फाइनल मुहर चुनाव में ही लगेगी। बीजेपी संविधान के मुताबिक राज्यों में चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाता है। पार्टी के गठन के बाद से अब तक सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष पद का चुनाव होता रहा है। 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here