ऑनलाइन निकाह, जुदाई सरकारी फरमान से: पाकिस्तान की मीनल को छोड़ना होगा पिया का घर

0
320
वर्षा वर्मा

 

 

 

Pahalgam Attack:  पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के लोगों का लाैटना जारी है। पाकिस्तान की मीनल खान को भी पति का घर छोड़ना होगा। इसके लिए प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। मथवार के नायब तहसीलदार कीकर सिंह ने शनिवार शाम को मीनल के ससुराल हंडवाल गांव पहुंच कर परिवार को इत्तिला दी। अब मीनल को पिया का घर छोड़ना होगा।

 

 

 

पाकिस्तान की मीनल खान और जम्मू के हंडवाल गांव के सीआरपीएफ जवान मुनीर खान ने 24 मई 2024 को ऑनलाइन निकाह किया था। मार्च में ही मीनल पाकिस्तान से जम्मू में अपने ससुराल पहुंची थी। घर पहुंचे ही बहू का ससुराल वालों ने बैंडबाजे के साथ स्वागत कर रिश्तेदारों को दावत दी थी।

 

 

लेकिन, एक माह बाद ही उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पनपे हालात से जम्म-कश्मीर के साथ देश भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके घर भेजने के फरमान केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। इसकी कीमत मीनल और मुनीर खान को भी चुकानी पड़ रही है।

 

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

पहलगाम हमले पर नरेश टिकैत का बयान, पूरे PAK को दोषी ठहराना गलत, पानी रोकना भी ठीक नहीं

 

 

15 दिन के वीजा पर आई थी भारत
मीनल खान भारत 15 दिन के वीजा पर आई थी। तहसीलदार भलवाल मोनिका शर्मा ने बताया कि मीनल का बीजा 22 मार्च को समाप्त हो गया था। अब उसके पास यहां पर रुकने का कोई भी विकल्प नहीं है। लिहाजा अब उसको भारत छोड़कर वापस अपने मायके पाकिस्तान जाना पड़ेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here