दिल्ली की BJP सरकार का तोहफा, फ्री सिलेंडर, 2500 रुपये… महिलाओं को फ्री मिलती रहेगी यह सुविधा

0
88
वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का गठन हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं,दिल्ली में महिलाओं के मुक्त बस सफर बंद होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को फ्री बस सेवा का लाभ मिलता रहेगा।

 

अगले महीने से शुरू हो सकती हैं योजनाएं
दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है। और नये मुख्यमंत्री ने शपथ भी ले लगी है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग में पीएम आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है। जल्द ही संकल्प पत्र में मौजूद उन सभी योजनाओं को लागू किया जा सकता है। जिनका भाजपा ने चुनाव से पहले ऐलान किया था। इसमें फ्री सिलेंडर की योजना भी शामिल है। 2500 रुपये की योजना के साथ ही फ्री सिलेंडर भी मार्च के महीने से मिलना शुरू हो सकता है।

 

ये भी पढ़े…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनावी वादों को पूरा करने पर दिया ध्यान, बीजेपी के मुख्यमंत्रियों से जुड़ा अजब संयोग?

 

महिलाओं को फ्री बस सेवा का लाभ रहेगा जारी
परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं के अंदर लगातार डर पैदा किया जा रहा था। कि यदि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है। तो मुफ्त बस सफर की योजना बंद कर दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की योजना पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगी। इस योजना में जहां पर भी सुधार की आवश्यकता है। उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

जनता से किए गए वादे होगे पूरे
दिल्ली की बीजेपी सरकार में परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन वादे के अनुसार, महिलाओं को फ्री बस सेवा का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा। हम इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की फ्री सुविधा बंद करने की खबरें पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने बताया कि हमने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे दिल्ली की जनता से किए थे, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here