नई CM रेखा गुप्ता ने की PM मोदी से मुलाकात, बोलीं- डबल इंजन की सरकार दिल्ली बदलने के लिए प्रतिबद्ध

0
325
वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने बीते गुरुवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

उन्होंने बैठक की एक तस्वीर के साथ एक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।” मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार जन कल्याण और सुशासन के पथ पर चलते हुए दिल्लीवासियों के विकसित दिल्ली के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।” सूत्रों की मानें तो, पीएम मोदी से रेखा गुप्ता की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को लेकर बात हुई है।

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली की BJP सरकार का तोहफा, फ्री सिलेंडर, 2500 रुपये… महिलाओं को फ्री मिलती रहेगी यह सुविधा

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी
भाजपा ने 5 फरवरी को हुए चुनाव में 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 22 सीटें मिली, जबकि कांग्रेस ने अपना खाता भी नहीं खोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here