मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनावी वादों को पूरा करने पर दिया ध्यान, बीजेपी के मुख्यमंत्रियों से जुड़ा अजब संयोग?

0
102
वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी के चुनावी वादों को पूरा करने पर अपना सारा ध्यान लगा दिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को गरीब महिलाओं के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस स्कीम के तहत गरीब महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त में गैस सिलेंडर देने की भी बात कही गई है। दिल्ली सरकार की इस बैठक में गैस सिलेंडर योजना पर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इस संबंध में एक और बैठक होगी। जिसमें योजना पर मुहर लग सकती है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्रियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। इससे पहले, उन्होंने 21 फरवरी की सुबह अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही इसका लाभ वरिष्ठ नागरिकों सहित आम लोगों को मिलने लगेगा।

 

ये भी पढ़े…

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा बनेंगे डिप्टी सीएम, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला

भाजपा ने शहर में सड़कों की खस्ता हालत, पेयजल की कमी, गंदे जल की आपूर्ति, सीवर से बहते पानी और जाम नालियों के लिए पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इन मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here