देश के कई राज्यों में शीतलहर की शुरूआत, दक्षिण भारत में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना

0
234

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: देश के कई राज्‍यों में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है आने वाले दिनों में कुछ और राज्‍यों के इसके विस्‍तार की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख में तो बीते कई दिनों से पारा लुढ़का ही हुआ था। अब अन्य राज्‍यों में भी शीतलहर चलने लगी है दिल्‍ली-एनसीआर में न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वहीं अध‍िकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है इस हफ्ते दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा वहीं आज राष्‍ट्रीय राजधानी में मध्‍यम कोहरा छाया रहेगा।

इन राज्‍यों में शीतलहर
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी राजस्‍थान, हि‍माचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, दिल्‍ली-हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, गुजरात के सौराष्‍ट्र और कच्छ में शीतलहर चल रही है जो आने वाले कई दिनों तक लगातार जारी रहेगी। 12 और 13 दिसंबर को पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में भी शीतलहर चलेगी हालांकि आईएमडी ने कहा है कि इस सर्दी के सीजन में शीतलहर के दिन कम होंगे। साथ ही जम्मू के मैदानी इलाकों में शुष्क ठंड रहेगी बुधवार तक यहां मौसम साफ रहेगा। लेकिन जम्मू संभाग के ऊंचे पर्वतीय इलाकों और कश्मीर के कुछ इलाकों में 12 दिसंबर को हल्की बर्फबारी की आशंका है।

ये भी पढ़े…

उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

उत्‍तराखंड में बर्फबारी जारी
उत्तराखंड में रविवार से चारधाम समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है वहीं निचले इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है इसकी वजह से रुद्रप्रयाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है अध‍िकतर इलाकों में तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया है। केदारनाथ, तुंगनाथ, त्रियुगीनारायण सहित ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा सोमवार को छत्‍तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। वहीं राज्‍य में एक बार फिर मौसम में बदलाव की शुरुआत हो गई है उत्तर से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की आशंका है सर्द हवाओं का असर पहले मध्य छत्तीसगढ़ फिर आखिर में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में होगा।

दक्षिण में भारी बारिश घने कोहरे की चेतावनी
आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्‍ट के ज्‍यादतर राज्‍यों में घना कोहरा छाया रहेगा इसके अलावा मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडेचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं, केरल में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। वहीं बुधवार को दक्षिण भारत में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और रायालसीमा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका भी है,और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here