पीएम ने दी 10वीं पास महिलाओं को सौगात, बीमा सखी योजना के तहत मिलेंगे 7000 रूपये

0
263

चंडीगढ़: देश की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी ने बीमा सखी योजना को लॉन्च कर दिया है। योजना के तहत ग्रामीण-कस्बाई महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप में मजबूत बनाना है। बीमा सखी योजना में 18 से 70 साल की 10वीं पास महिलाओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें 3 साल तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा इस दौरान महिलाओं को 7000 रुपये तक हर महीने मिलेंगे पीएम मोदी ने करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखी है।

वर्षा वर्मा

गीता की इस धरती को नमन करता हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में सोमवार 9 दिसंबर को LIC ‘बीमा सखी योजना‘ का शुभारंभ किया उन्होंने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखी। पीएम मोदी ने कहा इस समय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भी आयोजन हो रहा है। मैं गीता की इस धरती को नमन करता हूं चुनाव के दौरान आप सभी माताओं-बहनों ने नारा दिया था। ‘म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा’. उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया है। अब यहां देश की बहनों और बेटियों को रोजगार देने वालाी बीमा सखी योजना की शुरूआत की गई है। मैं देश की सभी बहनों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि बहनों के जनधन बैंक खाते न होते तो गैस सब्सिडी के पैसे सीधे आपके खाते में न आते कोरोना के समय मिलने वाली मदद न मिलती, बेटियों को ज्यादा ब्याज देने वाली सुकन्या समृद्ध योजना का लाभ मिलना मुश्किल होता। महिलाओं के पास अपने बैंक खाते थे इसलिए वे मुद्रा लोन ले पाईं जिनके बैंक खाते तक नहीं थे वे अब बैंक सखी के रूप में गांव के लोगों को बैंकों से जोड़ रही हैं।

ये भी पढ़े…

किसानों का दिल्ली कूच कैंसिल, डल्लेवाल के साथ बैठक में होगा अंतिम फैसला

सभी बहनों को बीमा सखी की सौगात
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा त्याग, धैर्य, शौर्य और सेवा का संदेश देने वाली धरती है। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसी ऐतिहासिक भूमि से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की नींव रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी आज इसी कड़ी में यह दूसरी सौगात देश की बहनों को बीमा सखी योजना के रूप में इसी पवित्र भूमि से दे रहे हैं। और साथ ही बीमा सखी योजना 18 से 70 साल की 10वीं पास महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसके तहत महिलाओं को 3 साल तक विशेष प्रशिक्षण और वजीफा दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी इतना ही नहीं स्नातक पास की बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी बनने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा इसके अलावा हरियाणा के करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी पीएम मोदी ने रखी है। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र 495 एकड़ में फैले हुए हैं जिनकी स्थापना 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here