उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

0
182

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 9 दिसंबर यानी सोमवार को लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ और उन्नाव समेत यूपी के 43 जिलों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगलवार से तापमान में कमी होने की संभावना है। हालांकि मेरठ में सबसे कम 5.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही अयोध्या और बरेली में 6℃, शाहजहांपुर में 6.2℃, मुजफ्फरनगर में 7℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है इसी के साथ राजधानी लखनऊ में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है।

वर्षा वर्मा

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक के बताया कि सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और सीतापुर में बारिश हो सकती है। लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में बारिश हो सकती है. मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संतरविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र में बारिश हो सकती है। 10 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है इस अवधि में दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं -कहीं पर घना कोहरा होने की संभावना है।

ये भी पढ़े…

तीन दिन के बाद फिर हुई दिल्ली की हवा खराब , AQI पहुंचा 219 के पार

आने वाले मौसम की जानकारी
इसी तरह 11 और 12 दिसंबर को मौसम शुष्क रह सकता है इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर घना कोहरा होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर घना कोहरा होने के आसार जताए गए हैं। दरअसल रविवार को दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इससे यूपी में ठंड बढ़ गई है आगामी दिनों में ठंड में और इजाफा होने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। इस इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जहां अलर्ट जारी किया गया है उनमें चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर जिले शामिल हैं। इसके अलावा श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सु्ल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके शामिल हैं। हालांकि विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में गिरावट से ठंड में बढ़ने की संभावना है। IMD की इस भविष्यवाणी के बाद प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को अधिक सावधानी बरतनी होगी वहीं सर्द हवाओं के चलते लोगों को गर्म कपड़े और अन्य ठंड से बचाव के साधनों का उपयोग करना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here