
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 फरवरी को दिल्ली यात्रा पर निकलेंगे। सूत्रों के मुताबिक बिहार सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बिहार सरकार और केंद्र सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए हो सकती है।
नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार केंद्र से बिहार के लिए विशेष पैकेज और राज्य के विकास के लिए अतिरिक्त सहायता की मांग की है। ऐसे में सीएम नीतीश के इस दिल्ली दौरे से सियासी गलियारों में अटकले लगाई जा रही है कि सीएम नीतीश पीएम मोदी के सामने कोई बड़ी डिमांड रख सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है।
वहीं सीएम नीतीश के दिल्ली यात्रा को लेकर दूसरी ओर यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार दिल्ली में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए, इस पर अपनी राय पीएम मोदी को दे सकते है। क्योंकि, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री कों लेकर अभी भी ससपेंस बनी हुई है।
ये भी पढ़े…
पटना से लेकर गाजियाबाद तक …मोहब्बत के दुश्मन हजार…बरसाई हैं लाठियां सरेबाजार
नीतीश कुमार और पीएम मोदी के बीच यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठबंधन किया था। हालांकि, उनकी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन में भी अपनी भूमिका को मजबूती से पेश किया है। ऐसे में यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में काफी दिलचस्प होगी।
यह देखा जाएगा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री से क्या नई डिमांड रखते हैं और क्या केंद्र सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देती है। राज्य के विकास के लिए यह मुलाकात महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिससे बिहार को अधिक संसाधन मिल सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस बार के आम बजट में भी बिहार को खास पैकेज मिला है। अब देखना यह होगा कि सीएम नीतीश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कौन-सी डिमांड लेकर पहुंचते हैं।

