केला की खेती पर बिहार सरकार दे रही 75% सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

0
409
वर्षा वर्मा

 

 

पटना:  किसानों की आमदनी को दोगुना करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदलने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार ने किसानों के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत केला की खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जो भी किसान केला की खेती करना चाहते हैं, उन्हें सरकार 75 फीसदी तक की बंपर सब्सिडी मुहैया करा रही है। यह सब्सिडी खासतौर पर उन किसानों के लिए है जो टिश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से केले की आधुनिक खेती करना चाहते हैं।

 

 

 

 

 

किसानों को मिलेगी इतनी सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, बागवानी फसलों को बढ़ावा देने वाली योजना के तहत किसानों को केले की खेती करने पर 75 फीसदी की सब्सिडी मिल रही हैं। हालांकि सरकार ने केले की खेती करने में 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की इकाई लागत तय की गई हैं। जिसमें किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी यानी 45000 रुपये सरकार सब्सिडी के तौर पर देगी। बिहार सरकार की इस योजना का उद्देश्य फलों की खेती को बढ़ावा देना है।

 

 

 

किसान ऐसे करें केले की खेती
केले की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत की जुताई की जाती है। इसके बाद 4 फीट की दूरी पर गड्ढे खोदे जाते हैं। फिर इसमें पौधे लगाए जाते हैं। उसके बाद जब पेड़ थोड़ा बड़ा हो जाए तो इसकी सिंचाई की जाती है। फिर उर्वरकों के साथ कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है। जिससे पेड़ जल्दी तैयार हो जाते हैं। केले के पेड़ को फल देने में लगभग 9 से 12 महीने का समय लगता है। केले का पेड़ लगाने के बाद लगभग 6 से 8 महीने में फल देना शुरू कर देता है। हालांकि, फल को पूरी तरह पकने में लगभग 3 से 4 महीने का समय और लगता है।

 

 

 

ये भी पढ़े…

लाड़ली बहना योजना में बदलाव: अब हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच मिलेगी राशि

 

 

किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें।
  • यहां जाने के बाद आप बागवानी योजना पर क्लिक करें।
  • इसके केले की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें।
  • सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

 

 

यहां मिलेगी योजना की सारी जानकारी
यदि आप भी बिहार के किसान हैं और केले की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार आपके लिए सब्सिडी मुहैया करा रही है। इसके लिए किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here