
भोपाल: मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि हर महीने निश्चित रूप से 10 तारीख को नहीं, बल्कि 10 से 15 तारीख के बीच किसी भी दिन खातों में जमा की जाएगी। इस महीने की राशि आज 16 अप्रैल को वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंडला से योजना की राशि सीधे 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस ट्रांजैक्शन की कुल राशि ₹1552.38 करोड़ रहेगी। इस बदलाव की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने बताया कि, “अब से लाड़ली बहना योजना की राशि हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच शासन की सुविधा के अनुसार जमा की जाएगी।”
“विपक्ष की ओर से फैलाया जा रहा भ्रम”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना को लेकर विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। विजयवर्गीय ने कहा, “कांग्रेस ने दावा किया कि लाडली बहना योजना बंद हो रही है। जो पूरी तरह गलत है, यह योजना मध्यप्रदेश में कभी बंद नहीं होगी।” दरअसल, इस महीने 10 तारीख बीत जाने के बाद भी राशि जमा न होने पर कांग्रेस ने योजना के भविष्य पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में विजयवर्गीय ने न केवल योजना की निरंतरता की पुष्टि की, बल्कि राशि वितरण की नई समय की भी घोषणा की।
सरकार ने दिया बहनों को आश्वासन
लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि योजना के तहत राशि वितरण में किसी भी तरह की देरी या रुकावट नहीं आएगी।
ये भी पढ़े…
प्राइवेट स्कूलों की फीस वसूली पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, जानें किस स्कूल का रद्द किया रजिस्ट्रेशन
इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
अगर आपका नाम योजना से कट गया है या छूट गया है तो आपको आवेदन करना होगा। लाडली बहना योजना के लिए केवल मध्य प्रदेश की महिलाएं ही पात्र हैं। इसके लिए 23 से 60 साल की शादीशुदा और गरीब या निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाएं पात्र हैं। योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी ले सकती हैं।
महिलाएं ऐसे कर सकती हैं रजिस्ट्रेशन
- लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- सबसे पहले आप योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx पर जाएं।
- अब होमपेज पर आपको ‘आवेदन और भुगतान की स्थिति’ का विकल्प मिलेगा।
- इसके बाद क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, जिसमें मांगी गई सारी जरूरी डिटेल्स
को सही भरें। - अब आप सबमिट बटन पर क्लिक करें, ऐसे आपको इसमें रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।


