चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली के वोटर्स को लिखी चिट्ठी, लोगों से की ये खास अपील

0
321

वर्षा वर्मा

 

Delhi Assembly Election 2025:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी 70 उम्मीदवारों का परिचय देते हुए उनके फोटो के साथ हर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को पत्र लिखा है। इसमें दिल्ली के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा दिया गया है। विकसित भारत विजन 2047 का उल्लेख किया गया है। वोटरों से अपील की गई है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए दिल्ली की बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी ऐसी दिल्ली बनाना चाहती है जो नई विश्व व्यवस्था के सापेक्ष महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो। दिल्ली में मेट्रो, एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया गया। एम्स का विस्तार किया गया, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया, भारत मंडपम, यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाए गए।

 

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो, यह प्रतिबद्धता है। वोटरों से अपील की है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरे जोर शोर के साथ प्रचार कर रही है।

 

ये भी पढ़े…

संसद में राष्ट्रपति मुर्मू ने विकसित भारत का दिया संदेश, महाकुंभ हादसे का किया जिक्र

दिल्ली में बीजेपी पिछले 27 साल से सत्ता से दूर
दिल्ली में पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहीं बीजेपी दिल्ली में पिछले 27 साल से सत्ता से दूर है। बीजेपी की पूरी निगाह इस बार राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करने पर है। दिल्ली के सियासी रण में बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं की पूरी फौज उतार दी है। सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद पीएम मोदी भी दिल्ली के सियासी रणभूमि में उतर गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। द्वारका सेक्टर-14 में पीएम मोदी की जनसभा होगी। दिल्ली में इस बार लड़ाई सीधे बीजेपी और AAP के बीच है। मगर कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है। सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को नतीजे घोषित कए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here