जोरदार कमाई देगी बैंगन की ये किस्म, सस्ते दाम में मंगाए बीज और करें खेती

0
433

पूजा श्याम

 

Eggplant: भारत में बैंगन को काफी लोग बहुत पसंद करते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे कई तरह से पकाया जा सकता है। बैंगन में कई पोषक तत्व होते हैं। जैसे कि विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर यह वजन घटाने में काफी मदद करता है। और पाचन में सुधार वह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। और यह भारतीय खानों का एक अहम हिस्सा है। बैंगन हर घर की रसोई में पाया जाने वाला एक प्रिय सब्जी है। हालांकि बैंगन लंबे समय तक उपज देता है। लेकिन ज्यादातर किसान इसकी खेती पूरे साल करते हैं। कई बार किसान इसकी खेती करते समय बहुत उलझन में रहते हैं। कि कौन सी वैरायटी की खेती करके उच्च उपज प्राप्त कर सकते है। अगर आप भी बैंगन की खेती करना चाहते हैं। तो बैंगन की हाइब्रिड किस्म वरुण का बीज ऑनलाइन घर बैठे मंगवा सकते हैं।

 

यहां से खरीदें बैंगन के बीज
किसान आज कल नकदी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। इस समय में पूरे साल बैंगन की मांग बाजारों में बनी रहती है। इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर करते हैं। ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए कई ऑनलाइन स्टोर हैं जो बैंगन के बीज बेचते हैं। आप अपनी पसंद की किस्म चुन सकते हैं और घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। या फिर आप अपने क्षेत्र के कृषि विभाग से भी बैंगन के बीज प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन बैंगन बीज बेच रहा है। इस बीज को आप इस वेबसाइट के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

बैंगन के किस्म की खासियत
बैंगन की बहुत सारी किस्में हैं। अगर आप बैंगन की खेती करना चाह रहे हैं तो यहां से आप इसकी कुछ उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हाइब्रिड किस्म वरुण की खेती करनी चाहिए। इस किस्म की ये खासियत है कि इसकी पैदावार अच्छी होती है। इसके पौधे करीब 70-80 सेंटीमीटर लंबे होते हैं। इस किस्म के फलों का रंग गहरा बैंगनी एवं आकार लम्बा होता है। एक बैंगन का वजन करीब 150-200 ग्राम होता है। प्रति हेक्टेयर करीब 700-750 कुंतल उपज प्राप्त हो सकती है। बुवाई का उपयुक्त समय अगस्त-सितंबर के बीच रहता है। कटाई रोपण के 55 -60 दिनों बाद होती है।

 

ये भी पढ़े…

तिलहन की फसलों में भारी गिरावट, तेल की हो सकती है किल्लत, जानें इसकी वजह

बैंगन के बीज की कीमत
अगर आप राष्ट्रीय बीज निगम से बैंगन की 2 पैकेट खरीदते हैं। तो उस पर आपको एक थर्मस फ्री मिलेगा। आपको बता दें ऑफर सिर्फ 4 फरवरी तक ही उपलब्ध है। वहीं, ये बीज आपको बाजार की कीमतों से सस्ता मिलेगा। बात करें बैंगन के बीज की कीमत की तो इसके 25 ग्राम का पैकेट आपको फिलहाल 33 फीसदी छूट के साथ 391 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसे खरीद कर आप आसानी से बैंगन की खेती कर सकते हैं।

 

कैसे करें बैंगन की खेती
बैंगन की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। और इसमें पैदावार अधिक होती है। बैंगन को बलुई दोमट मिट्टी में सबसे अच्छा उगाया जाता है। यह अच्छी जल निकासी वाली और हल्की मिट्टी होनी चाहिए। अधिक पैदावार के लिए बैंगन के बीजों की सही तरीके से बुवाई करनी चाहिए। पौधा या बीज लगाते समय पौधों के बीच 60-70 सेमी और कतारों के बीच 75 सेमी की दूरी रखें। रोपाई करते समय ध्यान रखें कि पौधे सीधे खड़े हों और जड़ें अच्छी तरह से मिट्टी में दबी हों साथ ही बीज बोने से पहले 4 से 5 बार खेत की अच्छी तरह से जुताई करके उसे समतल कर लें। प्रति एकड़ 300 से 400 ग्राम बीज डालना चाहिए। बीजों को 1 सेंटीमीटर की गहराई में बोने के बाद मिट्टी से ढक दें। आमतौर पर बुवाई के 50 से 60 दिनों में भी फसल तैयार हो जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here