लू से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश होने के आसार, IMD ने ​जारी किया अलर्ट

0
90
पूजा

 

 

नई दिल्ली:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी साझा की है। ​रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले कुछ दिनों से जारी लू की स्थिति में 10 अप्रैल से राहत ​मिलने की संभावना है। वहीं गुजरात और मध्य प्रदेश में भी 11 अप्रैल से लू की तेजी में कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

 

 

इसके अलावा आईएमडी ने बताया कि, 8 से 12 अप्रैल के बीच पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक आ सकती है।

 

 

दक्षिणी भारत की ओर नजर डालें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौसम प्रणाली सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। वहीं 8 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में मौजूद है। जिसके साथ एक चक्रवाती परिसंचरण भी जुड़ा हुआ है। जो मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। इसलिए आज पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

 

 

इन राज्यों में मौसम रहेगा खराब
मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। और इस चक्रवाती परिसंचरण से निचले क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणाली के चलते आज पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल, तेलंगाना, कराईकल, यनम, माहे, और तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

 

 

 

वहीं, 8 से 12 अप्रैल के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में ओलावृष्टि होने की भावना है। इस​के अलावा 9 और 10 अप्रैल को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में इन जगहों पर भरी बारिश के आसार है। हालांकि आज बिहार में ओले गिरने की संभावना बताई जा रही है।

 

ये भी पढ़े…

 

गर्मी में लगाएं ये खूबसूरत फूलों के पौधे, कम देखभाल में पाएं शानदार खूबसूरती

 

 

हिमालची क्षेत्र में बारिश-ओलावृष्टि के आसार
9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बिजली गरजने, तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। और 9 से 11 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश और 10 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here