पिता-बेटी की मेहनत रंग लाई, हर्बल कुल्फी बन गई सबकी पसंदीदा मिठास

0
199
वर्षा वर्मा

 

 

Sugarcane Kulfi: अगर जज़्बा हो तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते हैं! कुछ ऐसा ही कर दिखाया है चाहत बजाज नाम की इस होनहार लड़की ने, जो एक बिल्कुल अलग और अनोखा कारोबार कर रही हैं। उन्होंने गन्ने के रस से हर्बल कुल्फी बनानी शुरू की है। और वो भी बिना किसी मिलावटी सामग्री के। उनकी कुल्फी में आपको मिलेगा शुद्ध गन्ने का रस, साथ में बादाम, मगज, गुड़, गुलकंद और इलायची का भरपूर स्वाद। ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है। बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

 

 

 

 

आज कल के बच्चे नेचुरल जूस नही पीते बल्कि कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। इसी को ध्यान में रखकर चाहत बजाज ने एक ऐसी कुल्फी तैयार कर दी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को स्वादिष्ट भी लगे और पौष्टिक भी हो। चाहत ने अपने पिता के साथ मिल कर गन्ने के रस में पौष्टिक मेवे डालकर कुल्फी बनाई और अब वह इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन बेच रही हैं।

 

 

 

पिता के साथ शुरू किया कारोबार
पंजाब में शायद यह पहली लड़की है जो गन्ने के रस की कुल्फी बना रही है। चाहत MBA की पढ़ाई कर विदेश जाना चाहती थीं लेकिन अब पिता के साथ मिलकर गन्ने की कुल्फी का करोबार कर रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने पंजाब के किसानों के बारे में भी सोचा, कुल्फी के लिए वह सीधा किसानों से गन्ना खरीद रही हैं। कुल्फी बनाते समय साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

विपरीत परिस्थितियों में दिखाई हिम्मत, नासिक की महिला किसान संगीता पिंगले बनीं मिसाल

 

 

 

चाहत बजाज के इस काम मे इनके पिता राकेश बजाज और उनके दोस्त बलदेव सिंह का भी बड़ा योगदान है। चाहत बजाज के पिता को यह आइडिया महाराष्ट्र से मिला और वहां से जानकारी लेकर अपनी बेटी के साथ बात की ओर बेटी को यह आइडिया बहुत पसंद आया। चाहत ने पूरी लग्न से इस पर काम शुरू किया। करीब 6 महीने पहले उन्होंने इस प्रोजक्ट को शुरू किया और अब पूरे पंजाब में इसकी चर्चा हो रही है।
खासकर नौजवान लड़के-लड़कियों के लिए चाहत बजाज मिसाल हैं। नौजवान लोग जो काम की तलाश में हैं उन्हें इसी तरह के आइडियाज पर काम करना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here