
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी, राजस्थान समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की, अमानतुल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहे हैं।
FIR दर्ज होने के बाद से ही मोबाइल फोन बंद
पुलिस सूत्रों से अनुसार, ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर FIR दर्ज होने के बाद से ही उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया है। जिसके चलते लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि आप विधायक को छिपाने में कुछ लोग उनकी मदद कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़े…
दिल्ली में हार के बाद एक्शन मोड में केजरीवाल, भगवंत मान के साथ पंजाब के विधायकों की बुलाई बैठक
इसी बीच अमानतुल्लाह खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं कहीं भागा नहीं हूं। अपनी विधानसभा में हूं। पुलिस के कुछ लोग साजिश के तहत मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस खुद को बचाने के लिए मुझे फंसा रही है।
