दिल्ली का CM कौन? भाजपा में हुई विधायकों की बड़ी मीटिंग,मंत्रियों के नाम पर भी हुआ मंथन

0
264
वर्षा वर्मा

 

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में BJP ने 27 सालों के बाद परचम लहराया। दिल्ली में BJP ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। अब दिल्ली जीत के बाद मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की आज अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, सभी समितियों औा दिल्ली चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी अलका गुर्जर, कुछ नवनिर्वाचित विधायक सहित दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली के CM पद के चेहरे के ऐलान से पहले इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है।

 

बीजेपी के नेताओं के अनुसार दिल्ली में नवनिर्वाचित सीएम का शपथ ग्रहण समारोह PM नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद किया जाएगा। सीएम पद के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। अब जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश आएंगे। कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देश के PM मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर हैं।

 

ये भी पढ़े…

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान फरार, यूपी समेत इन स्थानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

 

दिल्ली CM का नाम फाइनल
सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि यह बैठकों का यह दौर विधायकों में आम सहमति बनाने के लिए हो रहा है। हालांकि सूत्र यह भी कह रहे हैं कि पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा फाइनल कर दिया गया हैं। और बैठक के माध्यम से MLA की राय जानने के साथ-साथ एकजुटता बने रखने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी 20 विधायकों के साथ मुलाकात की थी। इन सभी विधायकों को 10-10 मिनट का वक्त देकर बातचीत की गई।

 

दरअसल पार्टी के अध्यक्ष JP नड्डा से भी पहले कुछ नवनिर्वाचित एमएलए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिले थे। पूर्व सीएम व आप नेता अरविंद केजरीवाल को हराने वाले नई दिल्ली के विधायक प्रवेश वर्मा, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली समेत जीते हुए तमाम विधायकों ने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here