
- आकर्षण का केंद्र बनी रामायण थीम की चित्रकला
- स्टालों पर 50 रुपए से लेकर 2 लाख 20 हजार रुपए की पेंटिंग उपलब्ध
Surajkund Fair 2025: आप भी है मेले ठेले के शौक़ीन है तो पहुंच जाएं सूरजकुंड मेला, इसका भव्य शुभारंभ 7 फरवरी से हुआ। इसमें इस वर्ष मध्य प्रदेश थीम राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। भारत का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला हरियाणा जिले के फरीदाबाद में लगाया गया है। मेले में देश के अलग-अलग कोनों से शिल्पकार, कलाकर और हथकरघा बुनकर आदि मेले में स्टॉल लगाने आते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा क्राफ्ट मेला है। जहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अनेकों मेहमान आते हैं। हर साल फरवरी महीने में इस शिल्प मेले का आयोजन किया जाता है।
मेले में आपको भारतीय संस्कृति की विरासत एक साथ देखने को मिलेगी। दूर-दराज क्षेत्र से आए शिल्पी इस मेले में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। यहां आपको कपड़ों से लेकर हैंडी क्राफ्ट का सामान, डेकोरेशन की चीजें और कल्चरल डांसिंग एक्टिविटी के साथ तरह-तरह का स्वादिष्ट खाना खाने को मिलता है। तो मेले से संबंधित ये है जरूरी जानकारी।
ये भी पढ़े…
38वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला
हर साल सूरजकुंड मेले में हजारों लोगों आते हैं। मेले को हरियाणा पर्यटन विभाग की तरफ से शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इसके अलावा सूरजकुंड मेले में कई कलाकर भी परफॉर्मेंस करने के उद्देश्य से यहां आते हैं। ऐसे में आप यहां के ही छत के नीचे सभी चीजों का आनंद उठा सकते हैं। पहली बार ये साल 1987 में लगा था।
एंट्री लेने के लिए टिकट
वहीं मेले में एंट्री के लिए आपको टिकट लेनी पड़ती है। साथ ही खुलने और बंद होने की टाइमिंग भी निश्चित है। दरअसल इस साल सूरजकुंड मेले में एंट्री टिकट की कीमत आम दिनों में 120 और वीकेंड पर बढ़कर यह 180 तक हो सकती है। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं। ऑनलाइन टिकट आप दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की सारथी ऐप से भी ले सकते हैं। ऑफलाइन टिकट आपको मेले के एंट्री पर बने टिकट काउंटर से भी मिल जाएगी।
ये भी पढ़े…
राष्ट्रपति मूर्मू ने लगाई संगम में डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
क्या है मेले की टाइमिंग
सूरजकुंड मेले की टाइमिंग सुबह 10 बजे से रात 7 बजे तक रखी गई है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन से भी टिकट ले सकते हैं। इस बार मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश में थीम स्टेट भी लगाई गई है। बताया जा रहा, वीक डेज पर स्टूडेंट्स और वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट भी मिलती है।
कैसे पहुंच सकते हैं सूरजकुंड मेला
सूरजकुंड मेले में आप बस, मेट्रो टैक्सी और अपने पर्सनल व्हीकल से भी पहुंच सकते हैं। सूरजकुंड मेले के आस—पास बदरपुर मेट्रो(वायलेट लाइन) है। मेट्रो से निकलने के बाद आप ऑटो या ई-रिक्शा के जरिए मेले में पहुच सकते हैं।


