दिल्ली विश्वविद्यालय के वे टॉप 10 कॉलेज, जहां पढ़ना होता है छात्रों का सपना

0
320

 

 

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: आजकल देश भर के विश्वविद्यालयों में दाखिलों का दौर चल रहा है। हर छात्र और माता—पिता का ये सपना होता है कि उसका बच्चा अच्छे कॉलेज में पढ़े। दाखिला बेहतर से बेहतर कॉलेज में हो। यही कारण है कि 12 वीं के रिजल्ट के बाद देशभर के छात्र एडमिशन को लेकर परेशान हैं और अलग—अलग विश्वविद्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इन्हीं विश्वविद्यालयों में से एक है दिल्ली विश्वविद्यालय जहां दाखिले की प्रक्रिया महीने से चल रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का दौर चल रहा है और पूरे देश से छात्र दिल्ली आये हुए हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों के विषय में जहां पढ़ना हर छात्र का सपना होता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेज
1.हिंदू कॉलेज 2024 में पहले स्थान पर है हिंदू कॉलेज को 74.47 अंक मिले हैं। यह कॉलेज 1899 में स्थापित हुआ था और दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस के प्रमुख कॉलेजों में शामिल है।

2.मिरांडा हाउस दूसरे स्थान पर है मिरांडा हाउस को 73.22 अंक मिले हैं। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रमुख महिला कॉलेज है। जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी। यह भी नार्थ कैंपस का कॉलेज है।

3.सेंट स्टीफेंस कॉलेज तीसरे स्थान पर है सेंट स्टीफेंस कॉलेज को 72.97 अंक मिले हैं। इसकी स्थापना 1881 में हुई थी और यह डीयू के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। यह भी नार्थ कैंपस का कॉलेज है।

 

4.आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज यानी एआरएसडी इस सूची में चौथे स्थान पर है। आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को 72.59 अंक मिले हैं। इसकी स्थापना 1959 में हुई थी और यह सहशिक्षा कॉलेज है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस का हिस्सा है।

5.किरोड़ी मल कॉलेज पांचवें स्थान पर है किरोड़ी मल कॉलेज को 69.86 अंक मिले हैं। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी और यह एक प्रमुख कॉलेज है। यह भी नार्थ कैंपस का कॉलेज है।

ये भी पढ़ें…

पैदल देश यात्रा कर रहे है किरण वर्मा, रक्त दान के लिए लोगों को किया प्रेरित

6.लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन छठे स्थान पर है लेडी श्रीराम कॉलेज को 69.49 अंक मिले हैं। इसकी स्थापना 1956 में हुई थी और यह महिलाओं के लिए प्रमुख कॉलेज है।

7.हंस राज कॉलेज सातवें स्थान पर है हंस राज कॉलेज को 68.76 अंक मिले हैं। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी और यह नॉर्थ कैंपस में स्थित है।

ये भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी की रैली,डोडा में 43 सीटों पर उम्‍मीदवार

8.देशबंधु कॉलेज आठवें स्थान पर है देशबंधु कॉलेज को 66.03 अंक मिले हैं। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी और यह डीयू के एक प्रमुख कॉलेजों में से है।

9.आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज नौवें स्थान पर है आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज को 64.73 अंक मिले हैं। यह कॉलेज डीयू के प्रमुख कॉलेजों में शामिल है।

 

 

10.श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दसवें स्थान पर है श्री राम कॉलेज को 64.56 अंक मिले हैं। यह कॉलेज वाणिज्य, र्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन के लिए प्रसिद्ध है। यह नार्थ कैंपस का हिस्सा है।
इस लिहाज से देखें तो दिल्ली विश्वविद्यालय के ज्यादातर अच्छे कॉलेज नार्थ कैंपस में हैं। हालांकि कुछ कॉलेज साउथ कैंपस में भी आते हैं जिनका काफी नाम है और जहां पढ़ना हर छात्र का सपना होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here