फरवरी माह में जारी होगी पीएम किसान की 19वीं किश्त, जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ

0
114

PM Kisan 19th Installment Date 2025: देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए सरकार हर साल देश के लघु और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। 5 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी।

वर्षा वर्मा

18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देश के करोड़ों किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 18वीं किस्त को जारी हुए लगभग 2 महीने होने को जा रहे हैं। ऐसे में कई किसानों का सवाल है कि भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर सकती है। बता दें कि भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि सरकार ने अपनी ओर से किस्त जारी करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई अधिकारीक ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़े…

दो मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी रहेंगे शामिल

वहीं देश में जिन किसानों ने अभी तक योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है उन्हें भी 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द इन जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। इसके अलावा वे लोग जिन्होंने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी वे भी 19वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें जल्द से जल्द योजना में दर्ज गलत डिटेल्स को ठीक करा लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here