
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) मैदान उत्तर प्रदेश को 47,573 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 15 बड़ी परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें मेट्रो तापीय विद्युत परियोजनाओं, पुलों और सड़कों सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान में सैंकड़ों मील अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों का खात्मा कर दिया। हमारे सेना के पराक्रम की वजह से पाकिस्तान को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि अगर इसे कनपुरिया अंदाज में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।
आतंक के खिलाफ लड़ाई में तीन सूत्र
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था। वो किसी धोखे में न रहे ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं। पहला भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय और जवाब देने का तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा आतंक के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को एक ही नजर से देखेगा।
पहलगाम हमले की वजह से रद्द करना पड़ा कार्यकर्म
कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।
ये भी पढ़े…
ऑपरेशन सिंदूर: तरकश से चला एक तीखा वार, पीएम मोदी बोले- ‘वचन पूरा किया है’
दुनिया ने दिखी स्वदेशी हथियारों की ताकत देखी
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए, ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है।

