
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए हैं। कल उन्होंने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी, तो वहीं आज वे सासाराम के बिक्रमगंज पहुंचे। जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के परियोजनाओं का शिलान्यास किया। बिक्रमगंज से बिहार को 48500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद खुले मंच से पीएम मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले बिहारवासियों को प्रणाम किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटने पर खास आभार जताया और खुशी भी जताई। उन्होंने कहा कि, आज उन्हें बिहार को विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है।
ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
अपने भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सासाराम की जमकर तारीफ की, पीएम मोदी ने कहा कि, ‘सासाराम,जिसके नाम में ही राम है। श्रीराम की रीत है- प्राण जाए पर वचन ना जाए। इस रीति को हमने नीति बनाया और एक बार जो वचन ले लिया, उसे पूरा करके ही रहते हैं।’ ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा कि, ‘पिछले दिनों पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष नागरिक मारे गए। पहलगाम हमले के बाद मैं बिहार आया था। बिहार की धरती से हमने ऐलान किया था कि, आतंकियों के आकाओं को बिहार की धरती से मिट्टी में मिलाने का ऐलान किया था। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देने की बात कही थी। आज जब वापस बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं।’
ये भी पढ़े…
पटना में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के जश्न में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, पोस्टरों से पटा शहर

