
PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में (हर चार महीने में 2000 रुपये) किसानों के खातों में भेजी जाती है। अब तक 19 किस्तें आ चुकी हैं और किसान अब 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह मदद दी जा रही है, ताकि किसान खेती से जुड़े सभी काम समय पर कर सकें।
कब आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त?
सरकार हर चार महीने में किसानों को पीएम किसान योजना की एक किस्त ट्रांसफर करती है। पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि अगली किस्त जून 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले [pmkisan.gov.in](https://pmkisan.gov.in) वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Know Your Status” पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें।
अब “Get Detail” पर क्लिक करें।
आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं।
ये भी पढ़े…
ऑपरेशन सिंदूर: तरकश से चला एक तीखा वार, पीएम मोदी बोले- ‘वचन पूरा किया है’
किन्हें मिलता है योजना का लाभ?
पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है—
जिन्होंने योजना में सही तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाया है।
जिनके दस्तावेज पूरे और सही हैं।
जिनका डेटा वेरीफाई हो चुका है।
अगर आपके दस्तावेजों में कोई गलती है या जानकारी अधूरी है, तो अगली किस्त रुक सकती है, इसलिए समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करना जरूरी है।
आज ही करें स्टेटस चेक
अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो आज ही अपना स्टेटस चेक करें। सिर्फ कुछ क्लिक में आप जान सकते हैं कि आपकी 20वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं।


