कानपुर में सीएम योगी का पाकिस्तान पर प्रहार, ‘दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में समझाएंगे’

0
157
वर्षा वर्मा

 

 

CM Yogi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) मैदान उत्तर प्रदेश को 47,573 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 15 बड़ी परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें मेट्रो तापीय विद्युत परियोजनाओं, पुलों और सड़कों सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान सीएम योगी भी शामिल रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सेना के शौर्य का जमकर बखान किया, साथ ही यूपी के विकास की जमकर उपलब्धियां गिनाई।

 

 

 

सेना का शौर्य दुनिया ने देखा
सीएम योगी ने जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के दश्मनों को जिस भाषा में वो समझे उसी भाषा में जवाब दिया जाता है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम के कारण आज पूरी दुनिया भारत के शक्ति और सामर्थ्य को एक उदाहरण के रूप में मान रही है।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा: पीएम मोदी का कनपुरिया अंदाज़ में पाकिस्तान को करारा जवाब

 

 

 

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा आज एक साथ कानपुर के पनकी, कानपुर के घाटमपुर, एटा के जवाहरपुर, सोनभद्र के ओबरा और बुलंदशहर के खुर्जा में 5 थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। यह सभी ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उस तस्वीर को प्रस्तुत करता है जो आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here