यूपी में बदलने वाला है मौसम, 3 दिन भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
173

पूजा

 

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला दिख रहा। हल्की-हल्की ठंड बढ़ने लगी। भले ही दिन के समय खिली धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा हो। लेकिन अब यूपी में रात के दौरान ठंड में इजाफा होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा और ठंडा हो सकता है। तो वहीं उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक चल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यूपी के प्रदेश में कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ से नीचे आ गया है। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 9.8℃ दर्ज किया गया है।

 

दो दिन रहेगा मौसम शुष्क
इसके साथ ही कोहरा छाने का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि 2 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में भीषण ठंड का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है। यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इसी तरह 26 फरवरी को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना बताई जा रही है।

 

 

फिर साफ हो जाएगा मौसम
इसी तरह 28 फरवरी को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 1 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। इस तरह बारिश के साथ-साथ कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। 2 मार्च को प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा। वहीं तापमान की बात करें तो तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है।

 

ये भी पढ़े…

 

वसंत ऋतु में किसान करें इस फसल की खेती, लाखों में होगी कमाई

 

काले बादल छाएंगे यूपी में
हालांकि इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 फरवरी से मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। वहीं आसमान में बादलों के आवाजाही रहेगी।

 

 

तीन दिन बारिश होगी
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया की फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च के शुरुआत में यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। यह दौर तीन दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनो ही तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सर्वाधिक तापमान वाराणसी में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जो रविवार की अपेक्षा 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here