महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आंकड़ा 64 करोड़ के पार

0
165
वर्षा वर्मा

Maha Kumbh Mela 2025:  प्रयागराज महाकुंभ के 44वें दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। यहां महाशिवरात्रि की खास तैयारी की गई है। 25 फरवरी को 12 बजे तक 63.36 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। मंगलवार को भी संगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर भीड़ दिखाई दे रही है। कल पीएम नरेंद्र मोदी महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का समापन करेंगे। आज शाम छह बजे से पूरा मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

इस तरह 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में अभी तक 63.36 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों के बारे में ‘पीटीआई -वीडियो’ को बताया, “महाशिवरात्रि को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। सभी शिवालयों में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की गई हैं।”

उन्होंने बताया, “सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने की तैयारी है। अभी तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं।” सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 26 फरवरी को शिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व तक गंगा और संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 करोड़ से भी ऊपर पहुंच सकती है।

 

ये भी पढ़े…

महाशिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

 

महाकुंभ में 73 देशों के राजनयिक और भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत तमाम देशों के अतिथि यहां अमृत स्नान करने पहुंचे। यही नहीं, नेपाल से 50 लाख से अधिक लोग अब तक त्रिवेणी के पवित्र जल में स्नान कर चुके हैं। अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक करीब आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था। जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था।

 

एक फरवरी और 30 जनवरी को दो-दो करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here