फूलों की खेती से हुई मालामाल, यह महिला किसान, जानें कैसे

0
128

पूजा

 

भारत में फूलों की खेती एक लंबे अरसे से होती रही है। जिसमें गुलाब, कमल ग्लैडियोलस, रजनीगंधा, कार्नेशन, गेंदा आदि फूल शामिल है। फूलों के बढ़ते उत्पादन के कारण गुलदस्ते और उपहारों के स्वरूप देने में इनका उपयोग काफी किया जाता है। इसके साथ सजावट और औषधि के लिए भी फूलों का उपयोग ​होता आ रहा है। और शादी—विवाह में और कार्यालयों को सजाने में भी फूलों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में गुजरात की एक महिला किसान पिनालबेन ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और सही सोच हो तो खेती से भी लाखों की कमाई की जा सकती है। उन्होंने पारंपरिक खेती से हटकर गेंदे के फूलों की खेती करने का फैसला किया और सिर्फ कुछ महीनों में ₹1,65,000 की शानदार कमाई की। उनकी यह सफलता न केवल उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

गेंदे का फूल बना सफलता का साधन
गेंदे की फूलों की मांग सालभर बनी रहती है, खासकर धार्मिक कार्यों, त्योहारों, शादियों और सजावट में इसका खूब इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि इस फूल की खेती करने वाले किसानों को हमेशा अच्छा दाम मिलता है। पिनालबेन ने इस बात को समझा और सही समय पर सही निर्णय लिया। उन्होंने पारंपरिक खेती के बजाय फूलों की खेती की ओर रुख किया, जिससे उन्हें शानदार मुनाफा हुआ।

कम लागत में अच्छा मुनाफा
खेती में आमतौर पर बहुत ज्यादा पूंजी की जरूरत होती है, लेकिन गेंदा फूल की खेती एक ऐसी फसल है जिसे कम लागत में भी उगाया जा सकता है। पिनालबेन ने भी सीमित संसाधनों के साथ इस खेती को शुरू किया और अच्छी देखभाल और सही तकनीकों की मदद से बेहतरीन उपज प्राप्त की। इसके अलावा सिर्फ कुछ महीनों के अंदर उनकी फसल तैयार हो गई। और बाजार में उन्हें अच्छे दाम पर अपने फूल बेचे जिसे उन्हें अच्छा मुनाफा मिला।

 

बाकी महिलाओं को भी किया प्रेरित
पिनालबेन की सफलता ने उनके गांव की अन्य महिलाओं को भी खेती में नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। अब कई महिलाएं फूलों की खेती की तरफ रुझान दिखा रही हैं। और खेती को एक नए नजरिए से देखने लगी हैं। पिनालबेन ने बताया की अगर पारंपरिक सोच से बाहर निकलकर काम किया जाए तो खेती से भी एक सफल बिजनेस खड़ा किया जा सकता है।

 

ये भी पढ़े…

 

जायद फसलों की इन किस्मों पर नहीं होगा कीटों का प्रकोप, ऐसे करें बचाव

 

बदलाव की जरूरत खेती में
खेती में बदलते समय के साथ किसानों को अपनी नजरें बदलने की जरूरत है। आज के समय में किसानों के लिए केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहकर ज्यादा मुनाफा कमाना मुश्किल हो गया है। किसानों को बाजार की मांग को समझते हुए अपनी रणनीति बनानी होगी। पिनालबेन ने यह दिखाया कि कैसे स्मार्ट फार्मिंग से बेहतर आमदनी की जा सकती है। फूलों की खेती उनकी यह सफलता उन सभी किसानों के लिए एक सीख है जो अपनी आय को बढ़ाने के नए तरीकों की तलाश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here