पूजा
नई दिल्ली: आम को फलों का राजा कहा जाता है, और यह अपनी मिठास, रसीलेपन और सुगंध के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आम न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। हालांकि आम की इस बार बंपर फसल होने की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। गर्मी के आगमन के साथ ही जिले में देसी और अन्य प्रजातियों के आम के पेड़ों पर भरपूर फल आ गए हैं। आम से लदे पेड़ों को देखकर किसान खुश हैं। और इस बार मोटे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं। तो आइए जानते है की आम की ऐसी कौन सी किस्में है जो गर्मियों के मौसम में बाजारों में काफी डिमांड में रहती हैं।
गर्मियों के मौसम में आम की खेती
आम की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। इनकी खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। एक ऐसा ही आम है जिसकी वैरायटी का नाम हापूस है। दरअसल, ये आम की एक लोकप्रिय किस्म है। जो मार्केट में सबसे ज्यादा मात्रा में डिमांड पर होती है। आम की इस किस्म का सेवन करना लोग बहुत अधिक पसंद करते है क्योकि ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसकी खेती सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के कोंकण और रत्नागिरी क्षेत्र में होती है। आप इस फल की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
ये भी पढ़े…
हापूस आम की खेती
अगर आप हापूस आम की खेती करना चाहते है, तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा। जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। हापूस आम की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली लैटेराइटिक मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसके पौधे पहले नर्सरी में कलम या बीज के माध्यम से तैयार किये जाते है। उसके बाद खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में पौधों को कीटों से बचाने के लिए समय-समय पर बगीचे का सर्वेक्षण करना चाहिए। और डिमेथोएट 30 ईसी या मैनिट्रोथियन 50 ईसी जैसे कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए। रोपाई के बाद इसका पेड़ करीब 3-5 साल में फल आना शुरू हो जाते है।
होगी लाखों की कमाई
अगर आप हापूस आम की खेती करते है, तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ अधिक उपज भी देखने को मिलेगी हापूस आम की डिमांड देश विदेश सब जगह बहुत होती है। एक एकड़ में हापूस आम की खेती करने से करीब 5 लाख रूपए से ज्यादा की कमाई हो सकती है। हापूस आम की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।


