
red ladyfinger: भिंडी की सब्जी तो आपने खाई ही होगी क्योंकि ये एक लोकप्रिय सब्जी है। कुछ लोग भिंडी की भुजिया बनाते हैं तो वहीं, कुछ लोग भिंडी का भरवा खाना पसंद करते हैं। मगर जब भी भिंडी की बात होती है तो आपके जेहन में हरे रंग की ही भिंडी आती होगी। लेकिन क्या आपने कभी लाल भिंडी के बारे में सुना है? अगर अब तक नहीं सुना है तो अब जानिए लाल भिंडी की खासियत, वहीं आजकल बहुत सारे किसान लाल भिंडी की खेती करके तगड़ा मुनाफा भी कमा रहे हैं। अगर आप भी लाल भिंडी की खेती करना चाहते हैं और उसकी उन्नत वैरायटी ‘काशी लालिमा’ का बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं।
यहां से खरीदें भिंडी के बीज
गर्मी का मौसम आते ही मार्केट में भिंडी की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में राष्ट्रीय बीज निगम किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भिंडी की उन्नत किस्म काशी लालिमा का बीज बेच रहा है। इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज और पौधे भी आसानी से मिल जाएंगे। किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं।
ये भी पढ़े…
कम लागत…तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए वरदान हैं गेहूं की सुपर किस्में
काशी लालिमा की खासियत
काशी लालिमा किस्म की खेती रबी और खरीफ दोनों सीजन में आसानी से की जा सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको बीज खरीदते वक्त यह ध्यान देना होगा कि वह किस सीजन की है। इस किस्म की फसल जल्दी तैयार हो जाती है और अधिक वक्त तक फल देती है। इसमें 45-50 दिन में ही फल मिलने शुरू हो जाते हैं और करीब 6 महीने तक मिलते रहते हैं।
सस्ते में मिलेगा भिंडी का बीज
अगर आप भी भिंडी की काशी लालिमा किस्म की खेती करना चाहते हैं तो काशी लालिमा किस्म के बीज का 100 एक पैकेट फिलहाल 18 फीसदी की छूट के साथ मात्र 40 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसे खरीद कर आप आसानी से लाल भिंडी की खेती कर सकते हैं और बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।
ये भी पढ़े…
लाल भिंडी के क्या हैं फायदे
लाल भिंडी की कीमत हरी भिंडी से ज्यादा तो होती ही है। साथ ही यह हरी भिंडी के मुकाबले अधिक पौष्टिक भी होती है। लाल भिंडी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और भरपूर मात्रा में आयरन भी पाया जाता है। साथ ही इसका सेवन करने से कई बीमारियों में भी राहत मिलती है। इसके सेवन से डायबिटीज और दिल की बीमारी वाले लोगों को बहुत फायदा मिलता है।
कैसे करें लाल भिडीं की खेती
लाल भिंडी की खेती रबी और खरीफ दोनों सीजन में आसानी से की जा सकती है। इसकी खेती के लिए खेत को तैयार करके पौधे को थोड़ी दूरी में लगाया जाता है। वहीं, जिस खेत में भी लाल भिंडी की खेती करें, उसमें ध्यान रखें कि पानी ना रुके. वरना पौधे खराब हो सकते हैं। लाल भिंडी हरी भिंडी के मुकाबले हार्वेस्टिंग के लिए भी जल्दी तैयार हो जाती है।



