12वीं के बाद इन सरकारी नौकरियों में कर सकते है आवेदन, जानें हर डिटेल

0
323

पूजा

 

Government Jobs After 12th: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अन्य बोर्ड के नतीजे भी जल्द आने वाले है। अब छात्र अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए सोच रहे है। और उनके पास दो मुख्य विकल्प होते है एक ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना या सरकारी नौकरी की तैयारी करना। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते है। तो आपके लिए कई अच्छे विकल्प मौजूद है। हालांकि बिहार सरकार ने 2025 में कई नई नौकरी की रिक्तियों की घोषणा की है। ये नौकरी रिक्तियां उन सभी भारतीय नागरिकों के लिए हैं, जिन्होंने 10वीं, 12वीं, इंटरमीडिएट, डिग्री, आईटीआई, डिप्लोमा, या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की हो। BPSC की ओर से भी बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती होती है। इसलिए आपको 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के कई अवसर बताने जा रहे हैं।

 

बैंकिंग सेक्टर में नौकरियां
बैंकिंग क्षेत्र में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। सरकारी बैंकों में आईबीपीएस और एसबीआई क्लर्क जैसी परीक्षाओं के माध्यम से भर्ती होती है।
. आईबीपीएस क्लर्क: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) हर साल राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क पदों के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति होती है।
. एसबीआई क्लर्क: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा आईबीपीएस क्लर्क से थोड़ी कठिन होती है, लेकिन इसमें प्रमोशन के अच्छे अवसर होते हैं।

 

ये भी पढ़े…

 

इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से होंगे शुरू, जानें महत्‍व और घटस्थापना मुहूर्त

पुलिस और डिफेंस सेक्टर में नौकरियां
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए पुलिस और रक्षा बलों में नौकरी के कई अवसर होते हैं।
. एसएससी जीडी कांस्टेबल: इस परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होती है।
. बिहार पुलिस कांस्टेबल: बिहार पुलिस विभाग 12वीं पास युवाओं के लिए कांस्टेबल भर्ती आयोजित करता है।
. इंडियन आर्मी (TES): 12वीं पास साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवार इंडियन आर्मी में टेक्निकल एंट्री स्कीम पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
. इंडियन नेवी एसएसआर/एमआर: इसमें नेवी में नाविक और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती होती है।

 

रेलवे में सरकारी नौकरी
भारतीय रेलवे में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई सरकारी नौकरियां हैं, जिनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा आयोजित करता है।
. आरआरबी ग्रुप डी: इसमें ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, गेटमैन और इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाती है।
. आरआरबी एनटीपीसी: रेलवे में क्लर्क, टाइपिस्ट, अकाउंट असिस्टेंट, टिकट कलेक्टर, कमर्शियल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए भर्ती की जाती है। यह परीक्षा ग्रुप-डी से कठिन होती है, लेकिन इसमें वेतन और सुविधाएं अच्छी होती हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here