आम के पेड़ पर फल नहीं आ रहा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

0
365

पूजा

 

Mango Farming: आम भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय फल है। इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम का सीजन जल्द ही आने वाला है। यह अपने स्वाद और मिठास के लिए जाना जाता है। साथ ही आम के कई हाइब्रिड किस्मों ने अब फल देना शुरू कर दिया है, लेकिन देसी आम के किस्मों के लिए अभी फूल या मौर आने का समय है। ऐसे में आप भी चाहते है की आपके घर पर आमों से लदे हुए पेड़ रहे तो अपनाने कुछ घरेलू नुस्खें इसके लिए आपको सबसे पहले मिट्टी की सेहत में सुधार लाना होगा। और पेड़ को सही तरह से पोषण देना होगा और पेड़ की देखभाल पर ध्यान देना होगा। ऐसे में आइए जानते है इसके बारे में

 

 

किचन में पड़े कचरें का करें इस्तेमाल
किचन में कई तरह की चीजे कचरे के रूप में पड़ी होती है, जैसे अंडे के छिलके जिसमें कैल्शियम पाया जाता हैं, इससे आम की जड़ों को मजबूती मिलती है। चायपत्ती और कॉफी जिसमे आपको नाइट्रोजन देखने को मिलता है, यह पत्तियों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। इसके साथ ही केले के छिलको में भी पोटैशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जोकि फूल और फल तैयार करने में बहुत ज्यादा मददगार होते हैं। इतना ही नहीं प्याज और लहसुन के छिलकों में सल्फर पाया जाता है, जो पेड़ को कीटों से बचाने में मददगार होता है।

 

गोबर और गोमूत्र के फायदे
गाय का गोबर कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। गाय का गोबर खाद के रूप में आम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेड़ को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और बाकि जरुरी तत्व मिलते है। गोमूत्र में पोटैशियम और बाकि सूक्ष्म पोषक तत्व मिलते हैं, इससे पेड़ की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

छाछ और गुड़ के फायदे
गुड़ और छाछ के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। क्योंकि गुड़ में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। जिससे फूल और फल बनने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा छाछ के भी कई सारे फायदे है। छाछ में कई तरह के अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं और जड़ों को बेहद मजबूत बना देते हैं। जिससे पेड़ो पर फलो के गुच्छे लगते है।

 

ये भी पढ़े…

 

उड़द दाल की खेती के लिए बेस्ट है ये किस्म, जानें खेती का तरीका

 

राख के फायदे
आज के समय में वैसे तो लोग गैस-चूल्हे का इस्तेमाल करने लगे है लेकिन कई लोग ऐसे है जो घर में आज भी चूल्हे पर खाना बनाते है जिससे राख तैयार होती है। यह राख बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। आपको बता दें लकड़ी की राख में आपको पोटैशियम और कैल्शियम की मात्रा देखने को मिलती हैं, इससे फल बनने की प्रक्रिया तेज होती हैं। इतना ही नहीं इसको मिट्टी में मिलाने से फल लगने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस प्रकार से आम के पेड़ पर फल आना शुरू हो जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here