
हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और हिमाचल में सभी जानते हैं कि लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। हिमाचल में में एक स्थान ऐसा भी है जहां टमाटर की खेती होती है और यहां का टमाटर देश ही नहीं विदेशों में भी बिकता है। हिमाचल का मिनी पंजाब के कहे जाने वाले बल्ह घाटी में इस बार टमाटर का बंपर कारोबार हुआ है।
इस सीजन में अभी तक बल्ह घाटी में 10 करोड़ से अधिक रुपये के टमाटर बेचे जा चुके हैं। यहां पिछले साल सिर्फ 920 मीट्रिक टन टमाटर का ही उत्पादन हुआ था। इस बार अभी तक 10 करोड़ रुपये से अधिक टमाटर का कारोबार किया जा चुका है। इस बार किसानों की 30 से 35 फीसदी फसल को नुकसान भी पहुंचा है, लेकिन इसके बावजूद पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल अधिक उत्पादन और मुनाफा दर्ज किया गया है।
इस साल टमाटर का कारोबार पिछले साल के मुकाबले अधिक दर्ज किया गया है, लेकिन इस बार कोई किसान करोड़पति नहीं बन पाया है। बता दें कि पिछले वर्ष बल्ह घाटी के किसान जयराम सैनी ने 1 करोड़ से अधिक की कीमत के टमाटर बेचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। ये बात भी सच है कि पिछले वर्ष टमाटर की फसल कम होने के कारण बहुत अच्छे दाम किसानों को मिले थे।
यहां के किसानों ने बताया कि खेती में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों और खाद के दामों में, जो बढ़ोतरी की गई है उससे भी किसानों को घाटा झेलना पड़ रहा है। इसलिए किसानों ने सरकार से इन चीजों के दामों में कटौती करने की मांग उठाई है।


