अंजीर एक ऐसा फल जिसकी खेती से आप बन सकते हैं लखपति

0
177
अक्षत सरोत्री

प्रत्येक किसान की ये इच्छा होती है और उसकी जरूरत भी है कि वह खेती किसानी के माध्यम से अच्छी कमाई करे। यही कारण है कि किसान परंपरागत खेती के ​साथ ही नकदी फसल भी उगाता है ताकि उसकी आमदनी अच्छी हो और वह कुछ पैसे भी कमा सके। आप कह सकते हैं कि हरेक किसान खेती के माध्यम से अच्छी कमाई करना चाहता है। किसानों की कोशिश रहती है कि कोई ऐसी खेती की जाए जो सस्ती भी हो और फायदेमंद भी हो। आईये आपको बताते हैं अंजीर फल की खेती के विषय में जो आपको बना सकती है मालदार।

अंजीर जो कि काफी लोकप्रिय फल है। इसकी फसल के लिये किसानों को न तो बहुत पानी की जरूरत होती है और न ही अत्याधिक तापमान की। बल्कि किसान इसे सामान्य खाद, पानी और तापमान में उगा सकते हैं। यही कारण है कि इसकी खेती देश के किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। इसका फल अन्य फलों की तुलना में काफी मूल्यवान होता है। यानी अंजीर कीखेती करके किसान भाई अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
स्वास्थ्य के ​लिए काफी उपयोगी है अंजीर

अंजीर के कई फायदे होते हैं। जैसे अंजीर दिल के रोगों के साथ डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत उपयोगी है। कच्चे और सूखे दोनों प्रकार के अंजीर में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
ये हैं उन्नत किस्में

अंजीर की उन्नत किस्मों में सिमराना, डायना, कालीमिरना, कडोटा, काबुल, मार्सलीज और व्हाइट सैन पैट्रो आदि काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा पूना अंजीर, जो महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में उगाया जाता है, भी काफी लोकप्रिय है।
क्या कहता है कृषि विभाग
कृषि विभाग और कृषि वैज्ञानिकों की राय है कि अंजीर की खेती किसानों के लिए वरदान साबित होगी। यह काफी महंगा बिकता है। अंजीर की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली गहरी दोमट मिट्टी सबसे बेहतर होती है। इतना ही नहीं ठंडे प्रदेशों के अलावा 25 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में अंजीर के पौधे खूब तेजी से बढ़ते हैं।
जरूरी है मिट्टी की जांच

अंजीर के लिये दोमट मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। इस मिट्टी का पी.एच मान 6-7 के बीच होना चाहिए। अंजीर की खेती से अच्छा मुनाफा कमाने से पहले मिट्टी की जांच जरूर कराना चाहिए। कम पानी वाली इलाकों में अंजीर की खेती कर किसान काफी अच्छा उत्पादन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here