
Papaya Cultivation: हमारे देश के किसान अब काफी जागरूक हो गए हैं। पारंपरिक खेती को छोड़ आधुनिक तकनीक के जरिए नगदी फसलों को उपजाकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। दरअसल बिहार के पश्चिम चंपारण जिला मधुबनी प्रखंड के किसान मनिंदर कुशवाहा पपीते की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
मनिंदर ने बताया कि उन्होंने कुछ अलग हटकर करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने पपीता की खेती शुरू की। इसकी खेती से उन्हें हर साल लाखों रुपए की आमदनी हो रही है।
आपको मालूम हो कि कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए डॉक्टर पपीता खाने की सलाह देते हैं।। पपीता में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके कारण इसकी बाजार में भरी मांग रहती है।
ये भी पढ़े…
मूंग के बीज पर 75 फीसदी सब्सिडी दे रही हरियाणा सरकार, खेती का रकबा बढ़ाएंगे किसान
मनिंदर कुशवाहा का कहना है कि पहले वह केले की खेती करते थे। इसमें उनको अधिक फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद उन्हों पपीता की खेती करने का ख्याल आया। उन्हें लगा की इसकी खेती करने से फायदा अधिक हो सकता है। पपीता की खेती करने के संबंध में जब उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत की तो लोगों का कहना था कि पपीता में कोई मुनाफा नहीं होने वाला है। हालांकि मनिंदर ने उन लोगों से कहा कि मैं पपीता की खेती करके और इसमें तगड़ा मुनाफा कमाकर आप लोगों को दिखाउंगा।
जिसके बाद मनिंदर कुशवाहा ने बिहार सरकार उद्यान विभाग से पपीता के पौधे लेकर पपीता की खेती शुरू की। उन्होंने दो एकड़ में पपीता के पौधे लगाए। मनिंदर कुशवाहा ने कहा कि पपीता उगाकर उन्होंने तीन लाख रुपए में बिक्री की, इतना ही नहीं उन्होंने किसानों को पपीता की खेती करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि पपीता की खेती कर किसान केला से बेहतर कमाई कर सकते हैं। पपीता की खेती में लागत बहुत ही कम है। किसान भाई सिर्फ गोबर की खाद से पपीता का बेहतर उत्पादन कर सकते हैं। पपीते के साथ किसान भाई मटर, मैथी, चना, फ्रेंचबीन व सोयाबीन आदि की फसल लगा सकते हैं।


