भाजपा ने ईद पर शुरू की सौगात-ए-मोदी अभियान, विपक्ष ने उठाएं सवाल

0
162
पूजा

नई दिल्ली: भाजपा ने ईद को लेकर मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है। जिसका नाम है, सौगात-ए-मोदी किट। इसके तहत भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है। मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी। इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है।

सौगात-ए-मोदी किट में क्या है
सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है।

 

सौगात-ए-मोदी अच्छी पहल बीजेपी बोली
1. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा- रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरुज के मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा ‘सौगात-ए-मोदी‘ अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।
2. बीजेपी नेता और दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह एक और बहुत अच्छी पहल है। आपने देखा होगा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी बिना किसी भेदभाव के साथ अपने साथ लिया है। जो हमारा मूल मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास। उसे ये दर्शाता है।

 

ये भी पढ़े…

 

सड़क के बीचों-बीच रोकना पड़ा दिल्ली की CM का काफिला, आवारा पशु बने वजह

3. ये अभियान भाजपा के मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए है। इसके जरिए भाजपा और एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
4. भाजपा के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- नरेंद्र मोदी का विकास एजेंडा कभी भी वोटों के लिए सौदा नहीं रहा है। पिछले 11 सालों में उन्होंने समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम किया है।
5. केंद्रीय मंत्री ने कहा मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करते हैं। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है।

 

 

विपक्ष ने निशाना साधा
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा यह राजनीति है या हृदय परिवर्तन? यह कैसा प्रेम है? ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और वे संविधान को स्वीकार करें। वहीं कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन बोले बिहार में चुनाव है, वे ‘सौगात’ किट नहीं दे रहे हैं, बल्कि इसके जरिए वोट मांग रहे हैं। अगर उन्हें बिहार में ‘सौगात’ देने की इच्छा थी, तो उन्हें बिहार से पलायन रोकने के लिए नौकरियां देनी चाहिए थीं। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा और उसके लोगों को हर त्योहार मनाना चाहिए। समाजवादियों का हमेशा से मानना ​​रहा है, कि सभी त्योहार मनाए जाने चाहिए। यह खुशी की बात है कि भाजपा अब बड़े पैमाने पर त्योहार मना रही है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो एक वोट के लिए कुछ भी कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here