बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता एवं मापदंड

0
337

 

पूजा

 

Patna: बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए ​आज से आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है। तो वे आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में होम गार्ड के कुल 15000 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके अलावा इस भर्ती में युवा 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि इस दिन आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इस भर्ती में आवेदन करते समय याद रखें कि उम्मीदवार केवल अपने जिले के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी अन्य जिले के लिए आवेदन किया तो उसे रद्द कर दिया जा सकता है।

 

इतने पदों पर होगी भर्ती
होमगार्ड भर्ती के लिए कुल वैकेंसी 15000 है, जिनमें महिलाओं के लिए 5094 पद आरक्षित हैं, इसके अलावा, 6006 पद अनारक्षित वर्ग, 1495 पद ईडब्ल्यूएस, 2399 एससी, 159 पद एसटी, 2694 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1800 पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व हैं। इस भर्ती में विभाग ने 35 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। गैर आरक्षित महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर व अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित है।

 

 

फिजिकल टेस्ट से होगें पास
दरअसल, होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि फिजिकल टेस्ट में मिले नंबर के आधार पर होगा। यानी मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट के नंबर के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

होम गार्ड भर्ती के लिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं आवेदक की उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए अभ्यर्थियों आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।

 

ये भी पढ़े…

 

हॉस्पिटैलिटी में ​है रुचि तो 12 वीं के बाद क​रें होटल मैनेजमेंट का कोर्स

कितनी होनी चाहिए ‘लंबाई-चौड़ाई
होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष की लंबाई 5.4 फीट (162.56) मांगी गई है। महिलाओं के लिए लंबाई 153 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों का सीना बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी) (केवल पूर्णिया, अररिया, किशनगंज,सहरसा,सुपौल व मधेरा जिले के लिए यह 30 इंच (76 सेमी) है।

 

ऐसे होगा भर्ती चयन प्रक्रिया
होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा नहीं होगी, शारीरिक योग्यता परीक्षा 15 नंबर की होगी। इसी के आधार पर मेरिट तैयार होगी। वहीं पहले उम्मीदवारों के बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन एवं वेरिफिकेशन होगी, फिर दौड़ होगी, जिसमें पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। और महिलाओं को 05 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा। दौड़ में शामिल युवकों की ऊंचाई व सीने की माप होगा, फिर सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक आयोजित किया जाएगा। हालांकि शारीरिक परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों के शैक्षणिक डाक्यूमेंट की जांच होगी। फिर अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here