Metro: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल रिठाला से नरेला होते हुए कुंडली तक ये मेट्रो लाइन बनकर तैयार होगी। यह मेट्रो लाइन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद चार साल में बनकर तैयार हो जाएगी। इस तरह से ये पहली ऐसी मेट्रो लाइन होगी जो उत्तर प्रदेश से शुरू होगी और दिल्ली होते हुए हरियाणा के कुंडली तक पहुंचेगी।

रोजाना 1.26 लाख यात्री करेंगे सफर
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन गाजियाबाद के शहीद स्थल बस अड्डे मेट्रो स्टेशन से होती हुई रिठाला तक जाती है। अब ये लाइन रिठाला से नरेला होते हुए सोनीपत के पास कुंडली तक जाएगी। हालांकि इस मेट्रो लाइन के निर्माण पर सरकार करीब 6,231 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कहा जा रहा है कि 2028 में जब इस लाइन पर मेट्रो दौड़ेगी तो रोजाना इसमें 1.26 लाख यात्री सफर कर सकेंगे।
ये भी पढ़े…
हरियाणा के पेंशनभोगी कागजात में करें सुधार नहीं तो बुजुर्गों की पेंशन बंद, जानिए वजह
द्वारका की तरह विकसित होगा नरेला
डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि 26.5 किमी की इस लाइन के बनने से द्वारका की तरह ही न सिर्फ नरेला बल्कि सब सिटी के रूप में डिवेलप होगा। नरेला, अलीपुर, बवाना एरिया में भी तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर बनेगा। और नरेला में डीडीए के हजारों फ्लैट पहले से ही तैयार हैं। ऐसे में ये फ्लैट्स भी बिकेंगे और इस इलाके में रिहाइश बढ़ेगी। इसी तरह से नरेला में एजुकेशन हब बनने में भी मदद मिलेगी।