Kisan Andolan: उत्तर प्रदेश के नोएडा—ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र के किसान अपनी बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए है। किसान नेता सुखबीर खलीफा का साफ कहना है कि वो अब आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है। किसान अपनी मांग को लेकर दिल्ली कूच कर रहे थे अथॉरिटी के अधिकारियों ने उनसे एक हफ्ते का समय मांगा लेकिन उसको लेकर दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर बैठ गए है। हालांकि इस बार संख्या कम है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि संख्या आज बढ़ जाएगी। लेकिन रूकने की व्यवस्था न होने की वजह से हमने किसानों को आने से रोका था आज वो सभी आ जाएंगे और कोई संख्या कम नहीं होगी।

पुलिस ने बॉर्डर पर से किसान हटाए
इसी बीच मंगलवार दोपहर को पुलिस और प्रशासन ने मिलकर आंदोलन करने आए किसानों को बॉर्डर से हटाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद वहां पर किसानों की तरफ से खूब विरोध किया गया है। लेकिन पुलिस किसानों को बस में बैठाकर उनके गांव तक छोड़ रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अब देखान होगा कि किसानों का यह आंदोलन किस दिशा की ओ जाता है। साथ ही इस बारे पुरूष किसानों के साथ महिला आंदोलनकारी भी आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। वह भी सभी के साथ मिलकर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रही हैं।
ये भी पढ़े…
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, दलित प्रेरणा स्थल में जारी रहेगा किसानों का प्रदर्शन
खाने के लिए रखा है हलवाई
संयुक्त किसान मोर्चा के साथ आंदोलन में आए सभी किसान सुबह के समय ठंड से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में लगे हुए टिपलर का सहारा ले रहे हैं। इसी की मदद से ही किसानों ने ठंड में पूरी रात काटी है। इस बीच किसानों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है यहां तक कि किसानों के लिए कैसी भी व्यवस्था नहीं की गई हैं। वहीं किसानों ने अपने खाने-पीने की व्यवस्था खुद की है जहां उनके खाने-पीने का प्रबंध करने वाले हलवाई ने बताया कि मॉर्निंग के समय सभी किसानों को चाय और पकौड़ी दी गई है तो वहीं दोपहर में 1 बजे के करीब लंच के लिए 1000 किसानों के लिए पूरी सब्जी बनाई गई है। जिसके बाद 1:00 बजे के ही करीब संयुक्त किसान मोर्चा आगे होने वाले आंदोलन के लिए मंत्रणा करेंगे।
आंदोलन से पहले किया हवन
किसानों ने आज आंदोलन शुरू करने से पहले हवन किया इसके लिए किसानों ने बताया कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले दिस तरह हवन करते हैं। ठीक उसी प्रकार आंदोलन शुरू करने से पहले सभी ने यहां पर हवन किया है। आपको बता दें कि लगभग एक दर्जन किसान संगठन मिलकर यमुना, नोएडा और ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वो बढ़े हुए मुआवजे की राशि और जमीन की मांग पर अड़े हुए हैं।
