chhath puja: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी छठ पूजा की छुट्टी को लेकर उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को लिखा पत्र। छठ त्योहार पर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे को खत्म कर दिनभर छुट्टी करने के आदेश दिए हैं। ये भी कहा है कि हमें जल्द ही इसकी फाइल उपलब्ध कराई जाए। इसके तुरंत बाद सीएम आतिशी ने भी छुट्टी घोषित करने का ऐलान किया।
राजधानी दिल्ली में अब तक छठ पूजा रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की लिस्ट में शामिल था। यानी विभाग तय करते थे कि उन्हें इस दिन छुट्टी देनी है या नहीं देनी है तो पूरे दिन की देनी है या फिर आधे दिन की अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने अपने नए आदेश में यह साफ कर दिया है कि दिल्ली में 7 नवंबर को छठ पूजा के दिन पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाए। राज्यपाल ने लिखा की आस्था का महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है जिसमें तीसरा दिन काफी महत्वपूर्ण होता है 07 नवंबर को पड़ने वाला यह दिन पहले से ही रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की लिस्ट में है मेरा आग्रह है कि इसे पूर्ण अवकाश के रूप में घोषित किया जाए। और इससे जुड़ी फाइल तुरंत हमें उपलब्ध कराई जाए।
ये भी पढ़े…
तेज हुई छठ घाटों की सफाई की मुहिम, व्रतियों को नहीं होगी कोई परेशानी
आतिशी ने किया ऐलान
जैसे ही एलजी ने यह पत्र लिखा, एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब दिया उन्होंने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 7 नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।
क्यों बड़ा है ये फैसला
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है क्योंकि राजधानी में 40 लाख से ज्यादा लोग पूर्वी यूपी और बिहार के रहने वाले हैं इनमें से ज्यादातर छठ पूजा में शामिल होते हैं। रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे होने की वजह से कई लोगों को छुट्टी नहीं मिल पाती और वे शामिल नहीं हो पाते हैं। इसलिए सरकार के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।


