
फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 46 पार्षद चुनकर आ चुके हैं और ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। इस बार पार्षदों की जो टोली चुनकर आई है वह पहले की अपेक्षा ज्यादा पढ़ी लिखी है। वॉर्ड 11 से पार्षद बबिता भड़ाना और वॉर्ड 42 से दीपक यादव सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। बबिता ने जहां बीकॉम, बीएड और एमएड की पढ़ाई की है। वहीं दीपक यादव एमबीए हैं। इसके अलावा कई पार्षद बीए और इंजीनियरिंग डिप्लोमा किए हुए हैं। वहीं, 12 पार्षद 12वीं पास हैं। जबकि 12 ही पार्षद 10वीं पास हैं। इनके अलावा तीन महिला पार्षद 8वीं पास हैं।
नियम बदलने से बढ़ी शिक्षितों की संख्या
पहले नगर निगम में 40 वॉर्ड थे। लेकिन इस बार वॉर्डों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। अब सरकार ने नियम भी बना दिया है कि शिक्षित लोग ही चुनाव लड़ सकेंगे। इसके बाद हुए चुनावों में शिक्षित लोग ही पंच, सरपंच, पार्षद, एमएलए और एमपी बनते आ रहे हैं। इसी कड़ी में 46 वॉर्डों के पार्षद भी शामिल हो गए हैं। अगर इनकी शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वॉर्ड नंबर 11 से पार्षद बबिता भड़ाना सबसे अधिक शिक्षित हैं। वह बीकॉम, बीएड और एमएड हैं। इसके बाद वॉर्ड नंबर 42 से दीपक यादव हैं। जो एमबीए कर चुके हैं। दीपक ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था।
ये पार्षद भी पढ़े-लिखे
वॉर्ड नंबर 2 से राजेश डागर इंग्लिश से एमए हैं। वॉर्ड नंबर 38 से अनिता कुमारी और 45 से किरण बाला भी एमए किए हुए हैं। वॉर्ड 12 से पार्षद व पूर्व मेयर सुमन बाला और वॉर्ड नंबर 14 से नरेश नंबरदार बीकॉम हैं। 12-12 पार्षद 10वीं व 12वीं पास हैं। इनके अलावा तीन महिला पार्षद 8वीं पास हैं। इनके अलावा वॉर्ड नंबर-15 से पार्षद जसवंत सिंह आईटीआई किए हुए हैं। जबकि वॉर्ड-16 से पार्षद मनोज नासवा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होल्डर हैं।
ये भी पढ़े…
अररिया के बाद मुंगेर में मारा गया दारोगा, 72 घंटे के भीतर दूसरे पुलिस वाले की हत्या
नेचुरोपैथी की डॉक्टर हैं मेयर साहिबा
नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण बत्रा जोशी शहर की चार्मवुड विलेज सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह पहली बार फरीदाबाद में वोटिंग के जरिए मेयर चुनी गई हैं। इससे पहले पार्षद और सरकार की सहमति से मेयर चुने जाते थे। प्रवीण जोशी एमए, एमएड हैं और नेचुरोपैथी की डॉक्टर हैं।
