
policeman murder in Bihar: बिहार में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 3 दिनों के भीतर राज्य में दो पुलिस वालों की हत्या कर दी गई है। मुंगेर जिले में दो गुटों का झगड़ा छुड़ाने गए दारोगा संतोष कुमार पर भीड़ ने धारदार हथियार से शुक्रवार को हमला कर दिया था। पटना में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। इससे पहले, बुधवार को अररिया जिले में अपराधी को पकड़ने गए दारोगा राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गई थी।
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में शुक्रवार को दो गुट भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर झगड़ा छुड़ाने पहुंची। इस दौरान दारोगा संतोष कुमार पर बदमाशों ने कटारी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करा गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान दारोगा ने दम तोड़ दिया।
