
Goat Farm: ‘सिर्फ खेती से ही अगर किसानों की इनकम दोगुनी होती तो आज ये देश अरबपति और खरबपतियों का होता है। पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों की जो इनकम डबल करने की बात कहते हैं वो खेती संग पशुपालन से मुमकिन हैं। वो भी उन्नत खेती और उन्नत किस्म का पशुपालन करना होगा तब मुमकिन होगी।’ ये कहना है केन्द्रीय राज्यमंत्री मत्स्य, पशुपालन और डेयरी डॉ. एसपी सिंह बघेल का, देश के सबसे बड़े बकरी फार्म युवान एग्रो फार्म का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ये बात कही।
फार्म आगरा, यूपी में बनाया गया है। साथ ही बकरी फार्म का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आज पीएम का सपना सच हो रहा है। ये फार्म बिना किसी सरकारी मदद के खुला है। अच्छी बात ये है कि यहां पर प्योर ब्रीड के बकरे-बकरियां पाले जा रहे हैं। क्योंकि पशुपालन में असल खेल तो नस्ल का ही है। इस फार्म में करीब पांच हजार बकरे-बकरियां हैं।
पीएम मोदी का सपना पूरा कर रहा
मंत्री एसपी सिंह बघेल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवान फार्म की जो योजना है कि ये शुरुआत में एक हजार किसानों को पशुपालन से जोड़ेंगे। उन्हें बकरी बच्चे देंखे पालन के लिए और जब वो तैयार हो जाएंगे तो बाजार रेट पर उनसे खरीद लेंगे। और अगर पशुपालक चाहेंगे तो वो खुद भी सीधे बाजार में बेच सकते हैं। लेकिन, अगर बाजार में नहीं बिके तो युवान गारंटी दे रहा है कि आप उनके यहां बेच सकते हैं। यही पीएम मोदी का सपना भी है। वो चाहते हैं कि खेती संग किसान पशुपालन करे। ऐसा करने पर ही उसका जोखिम भी कम होगा और उसकी इनकम बढ़ेगी।
ये भी पढ़े…
पशुओं में पानी की कमी के ये होते हैं लक्षण, गर्मी में जरूर करें ये काम
फिल्म एक्टर रजा मुराद ने भी देखा युवान फार्म
फिल्म एक्टर रजा मुराद भी फार्म के उद्घाटन के मौके पर आगरा आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने करीब तीन घंटे तक युवान गोट फार्म देखा। बकरे-बकरियों के शेड में जाकर उनके बीच खेलते हुए नजर आए। फार्म में मौजूद बकरे-बकरियों की नस्ल के बारे में जानकारी ली। उन्हें क्या और कैसे खिलाया जा रहा है इस बारे में भी बहुत बारिकी से सवाल किए
विदेशी तर्ज पर तीन तरह से काम करेगा युवान
युवान फार्म के संचालक डीके सिंह कहना है कि हमारा पहला मकसद किसानों को अपने साथ जोड़कर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को सुधारना है। ब्रीडिंग प्लान पर काम कर किसानों को छोटे बच्चे दिए जाएंगे। वहीं दूध से चीज बनाकर घरेलू समेत विदेशी बाजार में एक्सपोर्ट करेंगे। बकरे तैयार कर बेचे जाएंगे। साल 2026 तक हमारा इस फार्म को और बड़ा कर 10 हजार बकरे-बकरियों के करने का है। ये पूरी तरह से एलिवेटेड फार्म है।

